SDM ka Full Form in Hindi | जानिए एसडीएम क्या है?


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="इस आर्टिकल को सुनिए"]

दोस्तों यह पोस्ट आपको SDM Full Form & एसडीएम क्या है और उसकी पॉवर क्या है यह जानकारी देगी. Full Form of SDM in Hindi जानने के लिए पूरी पोस्ट पढ़िए.

SDM Full Form & info of SDM in Hindi

SDM Full form क्या है और वह कौन होते हैं?

Sub Divisional Magistrate का abbriviation यानि short form SDM होता है इसलिए SDM full form – Sub Divisional Magistrate ही होती है। जिसे हिंदी में उप प्रभागीय न्यायाधीश कहा जाता है। SDM का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर इसने कार्य की बात करें तो भारत कुल 29 राज्यों से मिल कर बना है और हर राज्य में बहुत सारे जिले होते हैं, और हर जिले का अपना एक अलग SDM होता है। बता दें कि भारत में एक उपमंडल मजिस्ट्रेट के पास आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत कई कार्यजरी और मजिस्ट्रेट भूमिकाएं होती हैं, याकि की SDM अनेकों प्रकार की जिम्मेदारियों को संभालते हैं।

Sub Divisional Magistrate (SDM) के क्या कार्य होते हैं?

1- राजस्व कार्य- SDM का ही काम होता है कि वह राज्य में चल रहे भूमि अभिलेखों के सभी ब्यौरों का देख रेख करें और साथ ही भूमि का सीमांकन और म्यूटेशन आदि भी SDM की ही देख रेख में किया जाता है।

2- प्रमाणपत्र जारी करना – SDM पर बहुत से ज़रूरी कार्यों की ज़िम्मेदारी होती है जिसमें से एक है प्रमाणपत्र जारी करना। अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति और बाकी के सभी पिछड़े वर्ग साथ स्थानीय राष्ट्रीयता आदि के साथ ही वैधानिक प्रमाणपत्र के अलग अलग प्रकार को जारी करना साथ ही संपत्ति के दस्तावेजों का पंजीकरण भी SDM के द्वारा ही किया जाता है।

3- निर्वाचन कार्य – SDM के सभी कार्यों में से यह सबसे महत्वपूर्ण काम माना जाता है। जिसमें वह राज्यों में लोकसभा और विधानसभा के सदस्यों का चुनाव करवाते हैं। साथ ही मतदाताओं की मतदाता सूची जारी करवाना भी इन्ही का काम होता है।

4- मजिस्ट्रेट कार्य (magistrate level work) – SDM ही दंड प्रक्रिया सहिंता की धारा निवारक का संचालन करते हैं। SDM के पास अधिकार होता है कि अगर शादी के बाद 7 साल के अंदर किसी भी महिला की मौत होती है तो वह इस मुद्दे पर खुल के पूछताछ कर सकते हैं।

5- विवाह का पंजीकरण – SDM का ही कार्य होता है कि वह शादी के बाद उस शादी को registered करवाएं।

ये भी पढ़िए :

UPSC ka Full Form & Meaning Kya Hai

IAS ka full form & matlab kya hai

Amazon Best Selling Laptops

SSC ka full form & Jankari Hindi Me

PCS ka Matlab & Full Form Hindi Me Janiye 

SDM के क्या powers होते हैं ?

  • SDM एक powerful व्यक्ति होता है जिसके पास कई अधिकार होते हैं। SDM ही अपने राज्यों के लोकसभा और विधानसभा के सदस्यों का चुनाव करवाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • SDM के द्वारा ही अलग अलग प्रकार के पंजीकरण करवाये जाते हैं जिनमें जाती प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं बल्कि SDM के पास ही अधिकार होता है कि वह licence जारी करवा सकते हैं और उसका नवीकरण भी उन्ही के देख रेख में होता है।
  • साथ ही SDM के पास एक खास अधिकार होता है कि अगर शादी के बाद किसी भी महिला की मौत शादी के 7 साल के अंदर होती है तो SDM निजी तौर पर इसकी जांच करवा सकते हैं।

SDM की क्या ज़िम्मेदारियाँ होती हैं ?

  • देश में चाहे किसी भी तरह की आपदा आये फिर चाहे वो प्राकृतिक हो या मानव द्वारा की गई आपदा हो, उस आपदा के राहत और पुर्नवास के लिए इसी विभाग को सभी प्राथमिक ज़िमेदारियाँ दी जाती हैं और आपदा के जगह पर राहत बचाव के सभी कार्य इन्ही की निगरानी में किये जाते हैं।
  • यह विभाग प्राकृतिक और रासायनिक सभी तरह की आपदाओं के लिए आपदा प्रबंधन योजना और उनसे जुड़े सभी कार्यों की देख रेख करते हैं।
  • इतना ही नहीं बल्कि आपदा आने की।आशंका होने पर राष्ट्र विभाग की सहायता से लोगों को जागरूक करना भी इन्ही की ज़िम्मेदारी होती है।
  • SDM उप मंडल मजिस्ट्रेट सहायक संग्राहक और राजस्व सहायक के रूप से नामित हैं और मुख्य रूप से हर दिन के
    राजस्व कामों की भी ज़िम्मेदारी इन्ही पर होती है।

SDM और SDO में क्या अंतर है ?

SDM Meaning & Full Form in Hindi

  • Full form of SDM – Sub Divisional Magistrate होता है.
  • एक Magistrate जिन्हें उप न्यायाधीश कहा जाता है सभी जिलों में एक प्रभागीय न्यायधीश यानी कि SDM होते हैं, जो अपने जिले के सभी ज़मीन व्यापार का देखरेख करते हैं और जिले में जितने भी ज़मीन होते हैं उन सभी का लेखा जोखा रखते हैं और साथ ही इस से जुड़े सभी कार्य SDM की ही देख रेख में किये जाते हैं।
  • SDM के उपखंड के जितने भी तहसीलदार होते हैं उन सब पर एसडीएम का लगातार नियंत्रण बना रहता है।

SDO Full Form & Meaning

  • SDO भी एक महत्वपूर्ण पद माना जाता है , अगर बात  करें SDO के full form – Sub Divisional Officer है और हिंदी में इन्हें उप-विभागीय अधिकारी कहा जाता है।
  • SDO एक ऐसा पद है जो लगभग हर department में ही होता है। आपको बता दें कि हमारे देश में सभी districts को छोटे छोटे हिस्सों में बांट दिया गया है। इन सभी हिस्सों के लिए सरकारी department के द्वारा अपने officers तैनात किए जाते हैं।
  • इन officer का बेहद ही महत्वपूर्ण काम होता है, यह division स्तर पर सभी सरकारी कामों का सही तरह से संचालन करते हैं, और सरकार द्वारा तैनात किए गए इन्ही officers को SDO के नाम से जाना जाता है।

एसडीएम कैसे बने & इसकी जानकारी -विडियो :

https://www.youtube.com/watch?v=1TxJzNMxdW0

Read more info about SDM in Wikipedia.

दोस्तों उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और इसके जरिये SDM full form, power & responsibility के बारे में और उनसे जुड़ीआपको कई जानकारियां मिल गयी होंगी.

दोस्तों इसी तरह की आर्टिकल पढने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करिए, और मेल पर पोस्ट अपडेट का अलर्ट प्राप्त करिए. हमारे फेसबुक पेज, ट्विटर & टम्बलर पेज को भी फॉलो & लाइक करिए. इस पोस्ट को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ग्रुप्स में शेयर जरूर करिए.

 

Leave a Comment