TET ka Full Form | TET Exam Kya Hai | TET Ki Taiyai Kaise kare (Video)


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="इस आर्टिकल को सुनिए"]

दोस्तों इस पोस्ट में आप जानेंगे की TET Exam Kya Hai, TET Full Form, TET Exam Ki Taiyari Kaise kare इसकी विस्तार में जानकारी.

क्या आपको भी को पढ़ाना अच्छा लगता हैं या आपको टीचिंग का शौक हैं, और आप इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं वो भी एक सरकारी शिक्षक बन कर। पर अगर आपको पता नहीं है की सरकारी शिक्षक बनने के लिए क्या करना चाहिए तो आज यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाला हैं।

ऐसे में शिक्षक बन कर सरकारी नौकरी पाना कई लोगो का सपना होता हैं। क्योंकि सरकारी स्कूल के शिक्षक को निजी स्कूल के शिक्षक से कम काम करना होता हैं और सैलरी एक निजी स्कूल के शिक्षक से तीन गुना ज्यादा होता हैं।

वहीं निजी स्कूलो में काम जरुरत से ज्यादा और सैलरी तो न के बराबर होता हैं। ऐसे में सरकारी शिक्षक बनना सबकी पहली पसंद होता हैं, तो जानते हैं TET Exam Kya Hai, TET Full Form, TET Exam Ki Taiyari Kaise kare. 

कई स्टूडेंट्स सोचते हैं की 12th ke Baad Science Student Kya Kare तो कई स्टूडेंट्स पहले ही सोच लेते हैं उन्हें टीचिंग करना है। ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थीयो की पहली पसंद सरकारी टीचर अर्थात Government Teacher बनना होता हैं। ऐसे में इन इच्छुक विद्यार्थीयो को TET परीक्षा के बारे में उचित जानकारी होना अति आवश्यक हैं।

क्योंकि TET Exam ही वह माध्यम हैं जिसे पास करने बाद आप Government Teacher बन सकते हैं। आज हम सभी सरकारी नौकरी के महत्व हो भलीभांति जानते हैं, इसलिए आज हर कोई Government Job प्राप्त करना चाहता हैं।

TET एग्जाम क्या हैं (What is TET Exam in Hindi & TET Full Form)

TET का फुल फॉर्म Teacher Eligibility Test (TET Full Name)  होता हैं जिसे हिन्दी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कहा जाता हैं। विभिन्न राज्य सरकारे अपने अपने – अपने राज्य में विभिन्न सरकारी स्कूलो में शिक्षकों की भर्ती के लिए TET परीक्षा का आयोजन कराती हैं।

जिसके माध्यम से कक्षा 1 से 5 प्राथमिक शिक्षको के लिए  और 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए शिक्षको की भर्ती/नियुक्ति किया जाता हैं। TET परीक्षा का आयोजन हर वर्ष भी हो सकता हैं या 2 वर्ष में एक बार भी यह यह पूरी तरह उस राज्य के शिक्षको की जरुरत पर आधारीत होता हैं।

जिस प्रकार राज्य के लिए TET परीक्षा का आयोजन होता है हैं उसी केंद्रीय सरकारी स्कूलों जिसे हम Central Schools कहते के लिए CTET परीक्षा का आयोजन होता हैं। किसी भी सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने के लिए TET परीक्षा पास करना अनिवार्य हैं।

TET एग्जाम के लिए योग्यता (Eligibility For TET Exam )

किसी भी प्रकार के परीक्षा के लिए उचित योग्यता का होना बहुत जरुरी होता हैं। इसी तरह TET Exam के लिए भी योग्यता निर्धारित किया गया हैं जो कुछ इस प्रकार हैं।

प्राथमिक शिक्षको के लिए पात्रता 

  1. किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12th में कम से कम 45 % से उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं।
  2. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना।
  3. प्राथमिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा।
  4. किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से डिप्लोमा या बीएड किया हो।

उच्च प्राथमिक शिक्षको के लिए पात्रता 

Amazon Best Selling Laptops

  1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 % के साथ ग्रेजुएशन होना।
  2. प्राथमिक शिक्षा में 4 वर्ष का डिग्री होना चाहिए।
  3. मान्यता प्राप्तविश्वविद्यालय से B.Ed किया हो।

* भारत के उमीदवारो के साथ ही इस TET एग्जाम के लिए नेपाल , भूटान और तिब्बत के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit For TET) 

  1. TET Exam में शामिल होने वाले जनरल उमीदवारो की आयु 18 वर्ष से 35 के बीच होना अनिवार्य हैं।
  2. TET Exam के लिए कैटेगरी वाले उमीदवारो के लिए आयु में विशेष झूट दिया गया हैं।
  3. Obc वर्ग वाले उमीदवारो की आयु सीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच रखा गया गया।
  4. Sc एवं St वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 40 निर्धारित किया गया हैं।

5 . विकलांगो के लिए उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष रखा गया गया हैं।

TET Exam Pattern & TET Exam Syllabus 

TET Exam पास करने के लिए अभ्यर्थी को इसके एग्जाम पैटर्न एवं  एग्जाम सिलेबस को जानना अति आवश्यक हैं जो कुछ इस प्रकार हैं।

TET परीक्षा में कुल 2 पेपर होता हैं 

पेपर 1 : कक्षा 1 से कक्षा 5 तक विषय  

  • बाल विकास एवं अभिज्ञान
  • हिन्दी भाषा
  • अंग्रेजी भाषा
  • गणित
  • पर्यावरण शिक्षा

पेपर 2 : कक्षा से कक्षा 8 तक 

  • बाल विकास एवं अध्यापन
  • हिन्दी भाषा अंग्रेजी भाषा
  • गणित एवं विज्ञान
  • सामाजिक विज्ञान

नोट : प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न पुछे जाते हैं एक सवाल के एक अंक होते हैं इस प्रकार कुल 30 नंबर के प्रश्न पूछें जाते हैं।

TET एग्जाम की तैयारी कैसे करें 

TET परीक्षा को पास करने के लिए भी आपको दूसरे एग्जाम की तरह एक सही रणनीति बना कर TET Exam की तैयारी करना चाहिए जो कुछ इस प्रकार हैं।

  1. TET एग्जाम पास करने के लिए सबसे पहले आपको सिलेबस और पैटर्न को अच्छे से समझना होगा जो आपकी तैयारी करने में मदद करेगा।
  2. इसमें मुख्य भूमिका सिलेबस का होता हैं इसलिए सिलेबस को ध्यान में रख कर ही तैयारी करें कुछ भी बिना सोचे और बिना सही जानकारी के कुछ भी न पड़े।
  3. अगर आपको किसी प्रकार की समस्या आ रहा हैं तो आप पिछले कुछ वर्षो के प्रश्न पत्रो का विश्लेषण करें।  जिससे आपको पता चलेगा की किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे रहें जिससे आपको भी उसी के अनुरूप उचित रणनीति बना कर पढ़ने में आसानी होगा।
  4. TET एग्जाम कीतैयारी के लिए NCERT की बुक बहुत ही सहायक हैं जो आपको एग्जाम में अच्छे परिणाम लाने में आपकी मदद करेगा।
  5. किसी भी एग्जाम को अच्छे नंबर से पास करने के लिए टाइम मैनेजमेंट का बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका होता हैं। अर्थात आपको घर पर ही कम समय में ज्यादा सवाल हल करने का अभ्यास करना चाहिए।
  6. आप ज्यादा से ज्यादा थ्योरी पर ध्यान दें शुरुवात में कभी भी ऑब्जेक्टिव सवाल न करें, बल्कि ऑब्जेक्टिव सवालो के जवाब हमेशा अंत में ही अभ्यास करें।
  7. जिन विषयो में आप कमजोर हैं या आपको जिन विषयो में किसी प्रकार की समस्या हैं उन विषयो पर आप ज्यादा ध्यान दें, उन विषयो से सम्बंधित ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करें।
  8. आप विभिन्न विषयो से सम्बंधित ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion:

यह था TET Exam Kya Hai, TET Full Form, TET Exam Ki Taiyai Kaise kare की पूरी जानकारी हिंदी में ! यह जानकारी सुनील कुमार द्वारा जो की heartbeatsk.com के Author हैं के द्वारा लिखा गया। यह IndiaInfoBiz.Com पर लिखा गया मेरा पहला गेस्ट पोस्ट हैं।

मैं बहुत शुक्रिया करना चाहूँगा राज दीक्षित सर का जिन्होंने मुझे अपने ब्लॉग में लिखने का अवसर प्रदान किया।

मैं आशा करता हूँ की आप सभी को मेरी यह जानकारी TET Exam Kya Hai की पूरी जानकारी हिंदी में अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये आपका फीडबैक मुझे और भी अच्छी जानकारी आप सभी के लिए लाने को प्रेरित करेगा।

अगर आपका हमसे किसी तरह का कोई सवाल है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं। साथ ही इस जानकारी को Social Media और Friends में भी Share जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Facebook Page को भी Like कर सकते हैं।

Leave a Comment