Delhi NCR ka Full Form | एनसीआर की फुल फॉर्म जानिए


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="इस आर्टिकल को सुनिए"]

दोस्तों इस लेख में आपको Delhi NCR Full Form & इसके बारे में रोचक जानकारी पब्लिश करेंगे. तो आगे पढ़िए और जानिए NCR facts & means in Hindi.

Delhi NCR क्या है? NCR Full form क्या है?

Full form of NCR होती है National Capital Region जिसे हिंदी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कहा जाता है। NCR उन क्षेत्रों को कहा जाता है जो Delhi के काफी नज़दीक होते हैं और उनसे सटे हुए होते हैं। इन क्षेत्रों को विकास के मकसद से Delhi के साथ जोड़ कर विकसित किया जाता है।

NCR क्षेत्रों के अंदर आने वाले राज्यों जैसे राजस्थान और उत्तर प्रदेश के जिलों को NCR में शामिल किया जा रहा है। ताकि उन सभी जिलों पर भी विकास का बराबरी से प्रभाव पड़ सके। सरकार चाहती है कि Delhi के साथ ही वह उसके आस पास के जिलों को भी विकसित करे।

Cities Under NCR:

National Capital Region (NCR Full form)  के अंदर आने वाले प्रमुख शहरों में गुरुग्राम, गाज़ियाबाद , फरीदाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा शामिल हैं। इन सभी जिलों के साथ जितने भी नए जिलों को मिलाया गया है उन्हें Delhi के साथ मिलाकर एक संयुक्त नाम दिया गया है। इन्ही को NCR के नाम से जाना जाता है।

बता दें कि इस समय NCR में कुल 19 जिले शामिल हैं और उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में इस सूची में और भी कई जिले शामिल किये जा सकते हैं। NCR की जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वह यह है कि NCR में शामिल इन जिलों में देश की जनसंख्या का वह भाग रहता है जो आर्थिक रूप से मजबूत और शिक्षित भी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 70 लाख की है। जिसके कारण देश के केंद्रीय क्षेत्र में हो रहे विकास में इनका बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

ये भी जरूर जानिए:

India ka Full Form Kya Hai Padhiye

What is PD Full Form in Hindi

AM & PM Full Form in Hindi

ASAP Full Form Hindi & meaning Janiye

NCR Area की महत्वपूर्ण बातें-

NCR में आने वाले क्षेत्रों की देख रेख का पूरा जिम्मा National capital region planning board यानी कि राष्ट्रीय

राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड को दिया गया है, इस बोर्ड को साल 1985 में स्थापित किया गया था। यह बोर्ड NCR क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण करता है साथ ही यह NCR क्षेत्रों के विकास की योजना भी बनाता है।

कई बार यह प्रश्न उठाया गया कि जब Delhi के आस पास के क्षेत्रों का विकास खुद ही हो रहा है तो फिर NCR बनाने की ज़रूरत क्या है? अगर इस सवाल का जवाब दिया जाए तो दरअसल सरकार इन क्षेत्रों में अव्यवस्थित विकास की जगह एक संतुलित विकास करना चाहती है।

ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अगर बिना किसी बेहतर योजना के यह क्षेत्र विकास की तरफ बढ़ने लगे तो इनका विकास किसी विशेष दिशा में भी हो सकता है। जिसका असर Delhi पर भी होने की आशंका है। अगर बिना व्यवस्था के यह विकास उत्तरी क्षेत्रों की तरफ बढ़ गया तो दक्षिण क्षेत्रों में पिछड़ापन फैल जाएगा। अगर यही विकास केवल दक्षिण क्षेत्रों में होता है तो उत्तरी क्षेत्रों में पिछड़ापन देखने को मिलेगा।

यही कारण है कि NCR का निर्माण किया गया ताकि सभी क्षेत्रों का विकास सही प्रकार से किया जा सके।

Monument, Delhi, India.
Monument-Delhi-India.

Delhi NCR में रहने के क्या फायदे हैं?

1- खुद चल कर आता है Fast food-

Amazon Best Selling Laptops

NCR ऐसी जगह है जहां Fast food खुद आप तक चल कर आता है और आपको आवाज़ देकर अपने लज़ीज़ ज़ायकों का मज़ा लेने के लिए आकर्षित करता है। फिर चाहे वह चाट वाला हो, गोलगप्पे वाला हो या दही भल्ले हो। इतना ही नहीं बल्कि Sweet corn , Popcorn , coconut juice जैसी तमाम चीजें खुद आपके घर तक चल कर आती हैं। यह नज़ारा आपको NCR में ही देखने को मिल सकता है।

2- Shopping का शानदार अनुभव-

Delhi NCR shopping के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। यहां के road side stalls हों या मार्केट्स, सभी की

अपनी एक अलग बात है। अगर आप Handicraft के शौकीन हैं तो Dilli haat आपके लिए ही है। Dilli haat में आपको एक से एक लाजवाब चीजें खरीदने को मिल जाएंगी और साथ ही यहाँ खाने में भी आपको अनगिनत variety मिलेगी।

3- Delhi metro है खास-

Delhi NCR को जो और भी खास बनाता है वह Delhi metro है। बेहतरीन infrastructure के साथ Delhi metro ने public transport में एक बड़ा बदलाव किया है। यह इस विकासशील देश के भविष्य के लिए काफि अच्छा साबित हो सकता है।

Delhi NCR में रहने के नुकसान-

1- प्रदूषण से भरपूर –

Delhi NCR को देश का सबसे प्रदूषित शहर माना जाता है और अब हर साल यहाँ प्रदूषण की मात्रा बढ़ती ही जा रही है। यह सांस के मरीजों और अन्य जनता और मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रहा है। इस समय Delhi NCR में प्रदूषण एक common topic बन चुका है।

2- ज़हरीला हो गयी यमुना-

यमुना नदी ही एक ऐसी नदी है जो Delhi NCR के पास है और वहाँ से पानी भी supply किया जाता है। लेकिन दिन पर दिन यमुना की हालत और भी बुरी होती जा रही है और आस पास की factories से आने वाले chemicals भी इसी में mix हो जाते हैं। यमुना के इसी पानी से आस पास के किसान खेती करते हैं। वही Toxic chemical से उत्पन्न की हुई सब्ज़ियां हमारे घरों में बनाई जाती हैं जो दिन पर दिन हमारे सेहत को खराब कर रही हैं।

3- जगह है कम और लोग हैं ज्यादा-

Delhi NCR को सबसे ज्यादा population वाली जगह में शामिल कर दिया गया है क्योंकि पिछले 2 सालों में लगभग 1.2 करोड़ जनता Delhi में रहने आई है ताकि वह रोज़गार पा सकें। अब Delhi की कुल population 2.5 करोड़ की है जिसके हिसाब से Delhi में जगह कम है और लोग ज्यादा हैं। बता दें कि यहां हर 1 किलोमीटर में लगभग 13000 लोग रहते हैं जो कि एक चिंता का विषय है और इसपर काम किया जाना चाहिए।

पढ़िए NCR विकेपेडिया में 

दोस्तों उम्मीद है कि यह Delhi NCR Full Form का आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और इसके जरिये information about NCR के बारे में और उनसे जुड़ी आपको सभी ज़रूरी जानकारियां मिल गयी होंगी।

आप थोडा समय देखर हमें अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखिए & इस लेख को सोशल मीडिया & व्हाट्स एप्प में भी शेयर करे.

Leave a Comment