एनसीइआरटी क्या है? | NCERT ka Full Form | History & Roles in Hindi


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="इस आर्टिकल को सुनिए"]

आपने बचपन से ही देखा होगा कि आप जिन books से पढ़ाई करते थे, उस पर NCERT लिखा होता था। जो आज भी होता है। लेकिन क्‍या आप असल में जानते हैं कि इस NCERT का मतलब क्‍या है? यह council क्या करता है, NCERT full form क्या है? इस तरह के कई सवाल आपके mind में होंगे. इस तरह के सवालों के बारे में आपको जवाब में चलिए इस पोस्ट में आपको Full Form of NCERT, What is NCERT in Hindi इसकी जानकारी देते है.

What is NCERT in Hindi / NCERT KYa Hai?

दरअसल, Ncert भारत सरकार द्वारा बनाई गई एक संस्‍थान है। इसका हिंदी में फुल फॉर्म  राष्ट्रीय शैक्षिक  अनुसन्धान  और प्रशिक्षण परिषद् है।  इसका काम 12वीं तक के स्‍कूलों को education से जुड़े सभी मामलों पर सलाह देने का है। Ncert का काम स्‍कूलों में education को लेकर नए कानून और विकास संबंधित बदलाव को लागू करना होता है। Ncert education level पर कहीं न कहीं किसी रूप में अपना सहयोग करता रहता है।

Education से जुड़े हर मामले में इस संस्‍थान की भागीदारी होती है। इसके अलावा Ncert education के क्षेत्र में सहयोग और प्रोत्साहित, उच्च शिक्षा में प्रशिक्षण को सहयोग, स्कूलों में Education system में लाए गए बदलाव और विकास को लागू करता है व राज्य सरकारों और अन्य शैक्षणिक संगठनों को स्कूली शिक्षा संबंधी सलाह आदि देना और अपने कार्य के लिए प्रकाशन सामग्री और अन्य वस्तुओं के प्रचार की दिशा में काम करता है। Official Website के अनुसार  Dr. Hrushikesh Senapaty NCERT के वर्तमान Director  हैं। जिन्‍होंने सितंबर 2007 को इस पद को संभाला।

What is NCERT full form /  एनसीइआरटी की फुल फॉर्म क्‍या है ?

NCERT की फुल फॉर्म National Council of Educational Research and Training (NCERT Full Form in English)  है। इसका हिंदी में पूरा नाम  राष्ट्रीय शैक्षिक  अनुसन्धान  और प्रशिक्षण परिषद् है।  इस परिषद् का  गठन भारत सरकार द्वारा किया गया है। यह संस्‍थान क्‍लास एक से लेकर से लेकर 12वीं तक students के लिए अलग-अलग भाषाओं में पाठ्यक्रम तैयार करने और books को publish करने का काम करती है। NCERT का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है।

राष्ट्रीय शैक्षिक  अनुसन्धान  और प्रशिक्षण परिषद् के मुख्य कार्य

  • NCERT The department of women studies, जो महिला शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं, उनके नीतिगत बदलाव और सलाह देने का काम करती है।
  • यह विभाग भी केंद्र और राज्यों के साथ मिलकर women education को लेकर कई सालों से काम कर रही है।
  • इनके अलावा, कई गैर सरकारी संस्थान भी NCERT के साथ मिलकर education के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
  • यह गैर सरकारी संगठन देश के सुदूर भागों में कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में कई काम कर चुके हैं और कर रहे हैं।
  • NCERT का सबसे महत्वपूर्ण काम अच्छी education में प्रशिक्षण को सहयोग देना है। ताकि देश में शिक्षा का स्‍तर सुधारा जा सके।
  • NCERT Intermediate Schools में development और new policies पर काम करता है। NCERT का मुख्‍य उद्देश्य education से सम्बन्धित सामग्री को पूरा करना है।

Ye Full Forms भी पढ़िए :

ICSE Full form & meaning

CBSE & ICSE Board में क्या अंतर हैं

History of NCERT / NCERT का इतिहास क्‍या है

 NCERT की स्थापना 27 जुलाई 1961 को की गई थी। इस संस्‍थान का नाम NCERT रखा गया। इस संस्‍थान का मुख्‍य उद्देश्‍य education को बढ़ावा देकर इसका विकास करना था। NCERT एक सरकारी संस्‍थान है, जो कक्षा 1 से कक्षा 12 के छात्र के लिए different languages में सभी topics के लिए books publish करता है।

आपकी जानकारी लिए बता दें कि इसका head office श्री अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली में है, NCERT की स्थापना 1961 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। जैसा कि हमने ऊपर भी आपको बताया था, इसका मुख्य उद्देश्य schools के educational matters पर राज्य और केंद्र सरकार की सहायता करना और उन्हें सलाह देना है।

इसका Primary Function शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्रालय को especially स्कूली शिक्षा के संबंध में सलाह देने और नीति-निर्धारण में help करने का है। दरअसल, इससे पहले देश में सात विभिन्न National Institute of Education कार्यरत थे। 1 सितम्बर 1961 को इन सभी सात educational Institutions को मिलाकर एक ही organization बनाई गई। जिसका नाम NCERT रखा गया। इस का काम 1st से 8th class तक के students के लिए विभिन्न भाषाओं में सभी विषयों के लिए books publish करना है। इसका headquarter नई दिल्ली में श्री अरबिंदो मार्ग पर है। इसे कुछ government organization को जोड़ कर बनाया गया है :-

  1. केंद्रीय शिक्षा संस्थान
  2. पाठ्यपुस्तक अनुसंधान के केंद्रीय ब्यूरो
  3. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड वोकेशनल गाइडेंस
  4. माध्यमिक शिक्षा के लिए विस्तार कार्यक्रम निदेशालय
  5. नेशनल बेसिक एजुकेशन सेंटर
  6. नेशनल फंडामेंटल और एजुकेशन सेंटर
  7. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑडियो-विजुअल एजुकेशन

NCERT और  CBSE में क्‍या फर्क है

Difference about NCERT & CBSE:

CBSE का पूरा नाम (full form)  “Central Board of Secondary Education” है। वहीं, NCERT का पूरा नाम “National Council of Educational Research and Training” है।

Amazon Best Selling Laptops

NCERT का काम स्कूल में एजुकेशन से संबंधित मामलों में केंद्र सरकार को सलाह देने का है। NCERT सरकार की नीतियों के अनुसार books publish करती हैं। बात करें CBSE की तो, CBSE 10वीं और 12वीं क्‍लास की अंतिम परीक्षा की शर्तों को निर्धारित और परीक्षाओं को आयोजित करती है।

CBSE बोर्ड उनके लिए सबसे ज्‍यादा सही है, जिनके माता पिता का अलग-अलग जगहों पर ट्रांसफर होता रहता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा CBSE बोर्ड से पढ़ाई कर रहा है, तो उसे स्‍कूल में एडमिशन लेने में कोई दिक्क्त नहीं आएगी। क्‍योंकि सभी स्कूल जो CBSE से affiliate होते हैं उनका syllabus हर जगह एक जैसा ही होता है।

CBSE बोर्ड में Hindi और English दोनों माध्यम से पढ़ाई होती है। CBSE में लगभग हर स्कूल में NCERT books और syllabus फॉलो होता है।

भारत के ज़्यादातर इंजीनियरिंग और Medical entrance exams का syllabus NCERT के syllabus पर आधारित होता है। इसलिए जो विद्यार्थी भविष्य में इंजीनियरिंग या मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम्स देने की योजना बना रहें हैं तो उनके लिए CBSE बोर्ड से पढ़ाई करना ज़्यादा फायदेमंद है। CBSE syllabus लगभग हर साल अपडेट होता है उसमें कुछ न कुछ नए topics add on किए जाते हैं।

NCERT की भूमिका और जिम्मेदारी

NCERT का काम स्‍कूलों में education को लेकर नए कानून और विकास के प्रति बदलाव को लागू करना होता है। NCERT संस्‍थान स्कूल education से संबंधित मामलों में सरकार को सलाह।

NCERT सरकार की नीतियों के अनुसार books publish करती है। शिक्षकों के लिए प्री-सर्विस और इन-सर्विस शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्‍मेदारी NCERT की होती है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग, भारत सरकार को प्रारंभिक education से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों पर परामर्श देने के लिए NCERT का एक Nodal department है। सर्व शिक्षा अभियान और बच्चों को नि:शुल्का एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई) अधिनियम 2009 के कार्यान्वगयन हेतु यह राष्ट्रीय स्‍तर पर एक नोडल केन्द्रव के रूप में कार्य करता है। NCERT WIKI in English.

 

Conclusion

उम्‍मीद करते हैं आपको यह Full form of NCERT पोस्‍ट पसंद आया होगा। आपको Information about NCERT in Hindi  में आपको इससे सम्हबंधित काफी जानकारी मिली.

आप इससे सम्इबंधित सवाल हमें कमेंट में लिखिए हम जरूर जवाब देंगे. इस  तर‍ह की informative post  पढ़ने के लिए हमें जरूर follow  & subscribe करें। इस जानकारी को सोशल मीडिया में, फेसबुक, ट्विटर & WhatsApp में जरूर शेयर करिए.

धन्यवाद्.

Leave a Comment